फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। राशन का वितरण नहीं करने पर कांधला के गांव हाजीपुर दुगड्डा के लोगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन डीलर उनको राशन नहीं देता है।
विज्ञापन

बुधवार को कांधला देहात के मजरा हाजीपुर दुगड्डा के ग्रामीण कलक्ट्रेट पर पहुंचे। ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि उनके गांव में राशन डीलर गांव में राशन का वितरण नहीं करता है। कोई भी राशन लेने के लिए जाता है तो वह वहां से भगा देता है। इस संबंध में ग्रामीणों ने पूर्व में कई बार शिकायत की, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने राशन डीलर की दुकान को निरस्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों में हारुण, याकूब, इसराईल, कुम्मत, जहांगीर, तनवीर राणा, तसव्वर, नौशाद, लियाकत, फुरकान, इरशाद, राशिद, इकराम, नसीम, अय्यूब, रुकमदीन, बिलाल, सरवेज आदि मौजूद रहे।
चोरी हुआ वाहन मुजफ्फरनगर से बरामद
शामली। नगर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी से बुधवार की सुबह काला का मैजिक चोरी हो गया। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। उधर, थाना आदर्श मंडी प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि चोरी हुआ टाटा मैजिक मुजफ्फरनगर में शामली बस अड्डे से लावारिस खड़ा मिला है। जांच के लिए पुलिस टीम भेजी गई है।
विज्ञापन

तमंचे से साथ युवक पकड़ा
शामली। थाना आदर्श मंडी प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक घूम रहा था। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से तमंचा बरामद हो गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम रविंद्र निवासी मस्तगढ़ बताया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें