फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ऊर्जा निगम के 60 कर्मचारियों को हटाया, बिफरे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ की बैठक झिंझाना में हुई। जिसमें ऊर्जा निगम से 60 कर्मचारियों के हटाने पर आक्रोश जताया गया। कहा कि यदि जल्द ही कर्मचारियों को वापस नहीं लिया गया तो अन्य आउटसोर्स कर्मचारी भी सामूहिक रूप से इस्तीफा देने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि हाल ही में ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने जिले के चारों डिविजनों में तैनात 60 सब स्टेशन ऑपरेटरों का हटाकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। कहा जा रहा है कि अधिकारियों के निर्देश पर उन्हें हटाया गया है। जिसके कारण अब उक्त लोग पूरी तरह से बेरोजगार हो गए हैं।
बैठक में कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश जताया। जल्द से जल्द हटाए कर्मचारियों को वापस लाने की मांग की। इस बारे में एक्सईएन विनोद कुमार का कहना है कि प्राइवेट कंपनी ही आउटसोर्स कर्मचारियों को रखती है, उन्होंने ही हटाए होंगे। मामले की जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें