जिले में 59 नए कोरोना पॉजिटिव मिले
शामली। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते 59 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 488 हो गई है।
बुधवार को आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में शुगर मिल में तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। दयानंदनगर में महिला समेत दो व्यक्ति, नई बस्ती में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। टीचर कॅलोनी में महिला समेत तीन, मोहल्ला रेलपार में तीन महिलाओं समेत सात लोग कोरोना संक्रमित मिले। मोहल्ला अंसारियान में 33 वर्षीय युवक, रामशाला में 22 वर्षीय युवती व एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। मोहल्ला विश्वकर्मा नगर में 40 वर्षीय व्यक्ति, शिवगंज में महिला समेत दो व्यक्ति, गगन विहार में 24 वर्षीय युवक, नया बाजार में महिला समेत दो व्यक्ति, सीबी गुप्ता कॉलोनी में 70 वर्षीय वृद्ध, विवेक विहार में 29 वर्षीय युवक, मोहल्ला खत्रियान में 27 वर्षीय युवक और गंगा मंदिर वाली गली में महिला समेत दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। इनके अलावा गांव खेड़ीकरमू में एक, सिंभालका में दो, बनत में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। गांव खेड़ी बैरागी में 15 वर्षीय किशोर, गांव चढ़ाव में दो महिलाएं, पंजीठ में महिला समेत दो, दुल्लाखेड़ी गांव में 72 वर्षीय वृद्ध, इस्सोपुर टील में 36 वर्षीय महिला, गढ़ीरामकौर में दो युवक, खेड़ा कुरतान में 42 वर्षीय व्यक्ति, गांव मालेंडी में 43 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कस्बा थानाभवन में महिला समेत पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले। कैराना में महिला समेत चार व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कस्बा गढ़ीपुख्ता में 60 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि बुधवार को कोरोना पॉजिटिव के 59 नए केस मिले हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 488 हो गई है।