फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबिनार में दी नई शिक्षा नीति की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों की पढ़ाई पर दिया जाएगा ध्यान
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय शिक्षा नीति की जानकारी देने के लिए ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना शामली के सह जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर भूपेंद्र कुमार ने बताया कि वेबिनार में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, खेल मंत्री किरन रिजिजू ने नई शिक्षा नीति के बदलाव के बारे में तथा वह किस प्रकार से भारत के विकास में सहायक होंगे, जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति में बच्चों को पढ़ाई के साथ कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति पर कई भाषाओं में बुकलेट जारी की गई। वेबिनार में क्षेत्रीय निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ अशोक श्रुति, राज्य संपर्क अधिकारी डॉक्टर अंशुमाली शर्मा, कार्यक्रम में समन्वयक चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के डॉ वीरेंद्र सिंह, जिला नोडल डॉ अजय बाबू शर्मा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें