जिले में 5544 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके
शामली। जिले में 49 बूथों पर कोरोनारोधी टीकाकरण हुआ। 6950 के सापेक्ष 5544 लोगों को टीके लगाए गए।
सोमवार को 45 प्लस वाले लोगों को 18 बूथों पर कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। 2100 के लक्ष्य के सापेक्ष 1831 लोगों को टीके लगे। इनमें 1043 को पहली डोज व 788 को दूसरी डोज का टीका लगा है। 87.19 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 184 वॉयल खर्च हुई। इसके अलावा 18 से 44 साल के लोगों को 31 बूथ पर टीके लगाए गए। इनमें 4850 के सापेक्ष 3713 लोगों को टीके लगे। 3465 लोगों को पहली डोज व 248 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। 76.56 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 370 वॉयल खर्च हुई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि जिले में 5544 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगे हैं।
कैराना में ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि सोमवार को कैराना सीएचसी पर 18 प्लस के 98, पीएचसी कंडेला पर 18 प्लस के 100, इंडस्ट्रीयल एरिया कंडेला में 18 प्लस के 232, पीएचसी भूरा पर 18 प्लस के 99, प्राइमरी स्कूल कसेरवा खुर्द पर 18 प्लस के 150, प्राइमरी स्कूल पूर्व कस्तूरबा गांधी विद्यालय पर 18 प्लस के 91 युवकों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा प्राइमरी शास़्त्री स्कूल पर 45 प्लस के 80, प्राइमरी स्कूल तीतरवाड़ा में 45 प्लस के 91, पीएचसी उंचागांव में 45 प्लस के एक सौ लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। चौसाना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के लोगों का कोरोनारोधी टीकाकरण किया गया। सुबह 10 बजे शुरू हुए टीकाकरण में बारिश के बावजूद 112 लोगों ने टीकाकरण कराया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को कोरोना से बचाव के उपाय भी बताए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया।
तीन दिन से नहीं मिला कोरोना का नया केस
शामली। जिले में लगातार तीन दिन से कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि सोमवार को प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में कोरोना का नया केस नहीं मिला है। जिले में तीन दिन से नया केस न मिलना राहत की बात है, लेकिन लोगों को अभी कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना के सक्रिय केस की संख्या चार है।