फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 552 मरीजों को मिला उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले आयोजित किए गए। स्वास्थ्य मेले में चिकित्सकों ने 552 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर उपचार की सुविधा दिलाने के उद्देश्य को लेकर प्रत्येक रविवार को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले लगाए जाते हैं। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले आयोजित हुए। स्वास्थ्य मेले में 216 पुरुष मरीज, 244 महिला मरीज और 92 बच्चों की जांच कर उपचार और दवाइयां वितरित की गई। इस तरह से जिले में 552 मरीजों का उपचार किया गया। ज्यादातर मरीज सर्दी, जुकाम व खांसी के रहे। कोई गंभीर रोगी सामने नहीं आया। स्वास्थ्य मेलों में आयुष्मान भारत योजना के 104 गोल्डन कार्ड बनाए गए। स्वास्थ्य मेले में 31 चिकित्सक और 129 पैरा मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी।
आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1003 लोगों को लगे टीके
जिले प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोनारोधी टीकाकरण बूथ लगाए गए। शासन के निर्देश पर पिछले महीने से स्वास्थ्य मेले में बूथ बनाकर लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि रविवार को 24 बूथों पर टीकाकरण किया गया। प्रत्येक बूथ पर 100 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इस तरह से 2400 के लक्ष्य के सापेक्ष 1003 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। 530 लोगों को पहली डोज और 473 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। जिले में 41.79 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। टीकाकरण में 92 वॉयल खर्च हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें