शामली। गांव कुडाना खुर्द हरिजन चौपाल में रालोद का बहुजन उदय अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दलित समाज के राज सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन लोकेंद्र अध्यक्ष एससी एसटी मोर्चा ने किया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर पार्टी नेता प्रसन्न चौधरी ने रालोद की नीतियों के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया। उन्होंने स्वर्गीय बाबा भीमराव आंबेडकर व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की नीतियों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, जिला संयोजक अरविंद झाल ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष ओमपाल सिंह, अतर सिंह, कुलदीप, जयवीर, विनोद, जितेंद्र मलिक, मास्टर नेम सिंह, घसीटाराम, सत्येंद्र कश्यप, वीरम कश्यप, रोजुद्दीन आदि उपस्थित रहे। संवाद