फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 दिन में 54 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद

Wed, 10 May 2017 12:34 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। जिले में 28 दिन में  54 हजार 931 क्विंटल गेहूं की खरीद हो पाई है। प्रतिदिन गेहूं खरीद का 2300 क्विंटल प्रतिदिन का औसत आ रहा है। जिले में विभिन्न एजेंसियों के 21 खरीद केंद्रों में 16 खरीद केंद्र  पीसीएफ, चार खाद्य विभाग, भारतीय खाद्य निगम का एक खरीद केंद्र शामिल है।
विज्ञापन


शासन ने गेहूं खरीद का लक्ष्य एक लाख 92 हजार क्विंटल रखा है, जिसके सापेक्ष 28 दिन में सभी खरीद केंद्रों पर 54 हजार 931 क्विंटल की गेहूं की खरीद हो पाई है, जबकि पिछले साल कुल 41 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हुई थी। जिला विपणन अधिकारी रजनीश भारती ने बताया कि जिले में 54 हजार 931 क्विंटल गेहूं खरीद हो गई है।

जिनमें खाद्य विभाग ने 15 हजार 369 क्विंटल, पीसीएफ ने 35 हजार 446 क्विंटल, भारतीय खाद्य निगम ने 4 हजार 115 क्विंटल गेहूं की खरीद की है।  आरएमओ जीसी तेवतिया ने बताया कि एक माह में चार लाख 34 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। जिसमें सहारनपुर जिले में दो लाख 98 हजार, मुजफ्फरनगर 50 हजार क्विंटल और शामली जिले में 54 हजार क्विंटल गेहूं    की खरीद हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें