अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में आयोजित ‘तकनीकी कौशल विकास और विज्ञान कार्यशाला में इलेक्ट्रो मैग्नेट प्रोजेक्ट’’ के विषय में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई।
शनिवार को कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाचार्या मीनू संगल ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यशाला में कक्षा 9 के छात्र छात्राओं ने भाग लेकर वैज्ञानिक तकनीक कौशल के प्रति अपनी रुचि को प्रदर्शित किया। इस मौके पर हरिद्वार की विज्ञान तकनीकि फाउंडेशन ऑफ इंडिया के मैनेजर मयंक शर्मा और उनकी 10 इंजीनियर्स टीम में शामिल शुभम सैनी, मनीष कुमार, शुभमपाल, शुभम शर्मा,प्रमोद कुमार, राजकुमार गुप्ता, रोहित कश्यप, आकाश लोधी सभी हरिद्वार, अमित शर्मा देहरादून, सुमित कुमार मेरठ द्वारा कक्षा-9 के छात्र-छात्राओं के लिए तकनीकि कौशल विकास-विज्ञान कार्यशाला में इलैक्ट्रो मैग्नेट प्रोजेक्ट’ के विषय में जानकारी प्रदान करने इलैक्ट्रो मैग्नेट तैयार करने कि विधि के विषय में बताया कि इस प्रोजेक्ट को बनाने में कार्ड बोर्ड, बैटरी, कॉपर वायर, आदि सामग्री का प्रयोग किया गया। कार्यशाला सत्र में स्कूल डायरेक्ट भारत संगल ने छात्रों को विज्ञान की आधुनिक तकनीकों के विषय में जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक प्रोजेक्ट के विषय में हरिद्वार की विज्ञान तकनीकि फाउंडेशन ऑफ इंडिया के कुशल इंजीनियर्स द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी। सभी विद्यार्थियों से अलग-अलग प्रोजेक्ट बनवाए जाएंगे। इस अवसर पर स्कूल डायरेक्टर आदित्य कुमार, उप-प्रधानाचार्य आरपीएस मलिक, अरविंद चौधरी, मौहम्मद फैजान, मनीष मित्तल, सुधांजलि, अनीता वत्स, मनीष कुमार, प्रतिभा शर्मा, सीमा जैन, शेखर कपूर, शुभम कौशिक, राजीव सिंघल, सीमा बालियान, निशा शर्मा, अमित कुमार, ईशु, सुलभ संगल, कनिका आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।