फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स वृद्धि की आपतियों का निस्तारण कराने के उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
टैक्स वृद्धि की आपत्तियों का निस्तारण कराने के लिए उमड़ी भीड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। नगरपालिका शामली द्वारा भवन एवं जलकर में की गई वृद्धि पर आई आपत्तियों के निस्तारण का अंतिम दिन होने के कारण लोगों की भीड़ लगी रही। अंतिम दिन 250 से अधिक आपत्तियों पर सुनवाई कर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

करीब छह माह पहले नगरपालिका शामली ने भवन एवं जलकर में वृद्धि की थी। करीब 750 से अधिक लोगों ने भवन क्षेत्रफल और किरायेदारी अधिक दर्ज किए जाने की शिकायत करते हुए आपित्तयां पालिका में जमा कराई थी। पालिका में आपत्तियों की सुनवाई के लिए सभासद आशुतोष पंवार, मालिनी गर्ग और पूनम विश्वकर्मा की समिति गठित की गई थी। 11 मार्च से आपत्तियों की सुनवाई कर निस्तारण कार्य चल रहा था। शनिवार को अंतिम दिन करीब 250 से अधिक आपत्तियों की सुनवाई कर निस्तारण किया गया। सभासद आशुतोष पंवार ने बताया कि लगभग सभी आपत्तियों की सुनवाई कर निस्तारण कर दिया गया है। इसके बाद भी जिन लोगों की पालिका में आपत्ति जमा है और वे लोग इन दिनों में सुनवाई के लिए नहीं पहुंच सके, उसने संपर्क कर उन्हें होली के बाद एक मौका दिया जाएगा, ताकि उनकी भी समस्या का निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें