फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान बचाओ संघर्ष समिति ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संविधान बचाओ संघर्ष समिति ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। संविधान बचाओ संघर्ष समिति ने 13 प्वाइंट रोस्टर कानून को वापस लेने और 200 प्वाइंट रोस्टर प्रणाली को बहाल करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शनिवार को संविधान बचाओ संघर्ष समिति के जिला संयोजक इंद्रजीत के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने बताया कि 13 प्वाइंट रोस्टर कानून को वापस लेने और 200 प्वाइंट रोस्टर प्रणाली को बहाल करने, दस प्रतिशत आर्थिक आधार पर आरक्षण को समाप्त करने समेत कई मांगें की गई है। इस दौरान जिला संयोजक इंद्रजीत ने बताया कि वे इन मांगों को को लेकर कलक्ट्रेट में गिरफ्तारी देने गए थे। एसडीएम ने उनका ज्ञापन लेकर उसे राज्यपाल तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ता लौट गए। इस अवसर पर महावीर, अरुण, शिवकुमार, सरिता, दीपाली, राजेश, पल्लो, नीतू, रीना, ममता, बाबूराम, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें