फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की सेना पर सबको गर्व

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देश की सेना पर सबको गर्व -सुरेश राणा
थानाभवन । विधानसभा क्षेत्र के भनेड़ाउद्दा और मुंडट खादर के डेरा रिसालगढ़ में भाजपा के कमल ज्योति कार्यक्रम के तहत प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने देर रात दीप जलाए । उन्होंने कहा कि आज हमारे देश की सेना पर सबको गर्व है।
विज्ञापन

भाजपा के कमल ज्योति कार्यक्रम के तहत प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने भनेड़ा हुद्दा के डेरा ढाका और गांव मुंडेट खादर में पहुंचकर कमल दीप जलाया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि भाजपा के शासनकाल में इस क्षेत्र का जितना विकास हुआ पहले किसी सरकार ने नहीं किया। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को इसी विकास के आधार पर फिर से चुनेगी और नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। ग्रामीणों ने मंत्री का स्वागत किया। पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पाक में घुसकर आतंकी शिविरों को नष्ट करने पर उन्होंने कहा कि भारत की सेना पर हम सबको गर्व है। देश की तरफ बुरी नजरों से आंख उठाकर जो भी देखेगा हमारी सेना उसे मुंह तोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई विकास कार्यों को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें