आतंकवाद के खिलाफ रैली निकाली
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। पुलवामा में शहीद जवानों की स्मृति में हवन यज्ञ आयोजित करके पुष्प अर्पित किए। सेंट आरसी कालेज आफ हायर एजूकेशन बनत की ओर से राष्ट्रीय सेवायोजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिन आतंकवाद के खिलाफ स्वयंसेवकों ने पैदल मार्च निकाला। स्वयंसेवकों ने कैंडल जलाकर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
शनिवार को सेंट आरसी कालेज आफ हायर एजूकेशन बनत की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिन स्वयंसेवकों ने आतंकवाद के खिलाफ रैली निकाली। रैली में भारत माता की जय, जब तक सूरज चांद रहेगा, शहीदों तुम्हारा नाम रहेगा। कार्यक्रम अधिकारी महक सिंह, नितिन वत्स, मोनिका रुहेला, विजय गौतम, मोहित कुमार दिनेश कुमार, इकराम राशिद, शीतल शर्मा, उत्तरा शर्मा ने शहीदों को नमन किया। आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने के लिए जागरूक किया है। बनत नगर पंचायत के कार्यालय में आयोजित शोकसभा में पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए शोक प्रकट किया। इस मौके पर ओमकुमार, प्रवीण कुमार, रामकिशोर, देवेंद्र, नसीम अहमद, अमित कुमार, अनुज कुमार मौजूूूद रहे। आर्य समाज मंदिर में स्त्री आर्य समाज की ओर से हवन -यज्ञ कर दी वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। महिला संगठनों द्वारा आर्य समाज मंदिर में सभी शहीदों की शहादत को याद करते दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर बहन पूनम आर्य ने हवन करवाया गया। सभी बहनों द्वारा सैनिकों के लिए मंत्रोच्चार कर यज्ञ संपूर्ण किया गया। हर बहन ने अपनी ओर से सभी सैनिकों को पांच पांच आहुति डाल श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर नीलम आर्य, मीरा वर्मा, सरोज तोमर, पूनम आर्य, अमित आर्य मिथलेश आर्य, वीणा अग्रवाल, रीना गौतम, मंजू आर्य, रेखा गोयल, पूनम राणा, मिथिलेश आर्य मौजूद रही।