फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा भाव के साथ मनाई गीता जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धाभाव के साथ मनाई गीता जयंती
विज्ञापन

जलालाबाद। कस्बे के प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर में गीता जयंती का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया । पंडित राधेश्याम शर्मा ने गीता पाठ करते हुए गीता के रहस्य को समझाया। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से महाभारत से पूर्व अर्जुन को गीता का ज्ञान देकर न्याय पाने के लिए युद्ध भूमि में भेजा और कर्तव्य का बोध कराया । गीता हमें कर्मयोग की शिक्षा देती है और संसार ने गीता के ज्ञान को अमूल्य धरोहर माना है। गीता का अध्ययन करने से हमें संसार में किस प्रकार से जीना है, कर्मयोग करने से ही हमारा जीवन सार्थक होता है। शाम के समय भजन संध्या में सुंदर भजन प्रस्तुत किए गए। गीता ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में पंडित राजेंद्र शर्मा, राजेंद्र भगत, लाला प्रमोद कुमार, राजकुमार रुहेला, श्याम सुंदर नारंग, देवेंद्र शर्मा, अवनीश आहुजा, रामदत्त, शिव कुमार शर्मा, वंदना शर्मा, हरीश कुमार शर्मा, शालु शर्मा आदि का भावपूर्ण सहयोग रहा।
विज्ञापन

अशोक कोरी बने जिला उपाध्यक्ष
जलालाबाद। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष घनश्याम पारचा ने कस्बे के आर्यनगर निवासी भाजपा कार्यकर्त्ता अशोक कोरी को मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। भाजयुमो के जिला महामंत्री हरिओम उपाध्याय, मंडल महामंत्री बोबी शर्मा, चक्रेश चौहान, विशेष सरोहा, जिला मंत्री आनंद पुंडीर, डाक्टर धर्मवीर पाल, रामभूल सिह, नरेश शर्मा, आदि ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें