फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीजल्स-रूबेला टीकाकरण में पिछड़ा शामली

विज्ञापन
विज्ञापन
रुबेला टीकाकरण अभियान में पिछड़ा शामली
विज्ञापन

शामली। मिजल्स-रुबेला टीकाकरण में शामली जिला पिछड़ गया है। अभी तक शामली जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 40 प्रतिशत टीकाकरण हो पाया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिले के करीब एक दर्जन से अधिक प्राइवेट स्कूलों का पूर्ण सहयोग नहीं मिल रहा है। इन स्कूलों में 20 और 21 दिसंबर को अभिभावकों और शिक्षकों के साथ विभागीय अधिकारी गोष्ठी कर टीकाकरण के लिए जागरूक करेंगे।
प्रदेश सरकार ने नौ माह से 15 साल तक के बच्चों को शत-प्रतिशत मिजल्स-रुबेला का टीकाकरण कराने के लिए 26 नवंबर से अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान पांच सप्ताह तक चलाया जाएगा। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने 5,33,902 बच्चों को टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अभियान को शुरू हुए 23 दिन हो चुके हैं। अभी तक 2,13,551 बच्चों का ही टीकाकरण हो सका है, जो लक्ष्य का 40 प्रतिशत है। वर्तमान स्थिति में प्रदेश स्तर पर शामली 49वें स्थान पर है। मंगलवार को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर ने बताया कि बच्चों में शत-प्रतिशत टीकाकरण कराए जाने के प्रयास चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले के करीब एक दर्जन प्राइवेट स्कूलों का टीकाकरण में अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के कारण जिला लक्ष्य से पीछे चल रहा है। उन्होंने अभिभावकों, स्कूलों के प्रबंधक व शिक्षकों से बच्चों को जानलेवा खतरों से बचाने के लिए शत-प्रतिशत टीकाकरण में सहयोग करने का अनुरोध किया। अभिभावकों को जागरूक करने के लिए 20 और 21 दिसंबर को स्कूलों में अभिभावक, शिक्षकों के साथ गोष्ठी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस टीके से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊन में सबसे कम हुआ टीकाकरण
शामली। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण के लिए जिले को छह ब्लाक में विभाजित कर सीएचसी व पीएचसी का लक्ष्य निर्धारित किया। शामली में 47 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। थानाभवन में 42 प्रतिशत, कैराना में 40 प्रतिशत, कांधला में 31 प्रतिशत, कुड़ाना में 52 प्रतिशत, ऊन में 39 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें