फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को अस्पताल से ही दें दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। डीएम अखिलेश सिंह ने शुक्रवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। कुछ स्टाफ के लेट आने पर उन्होंने नाराजगी जताई। केंद्र अधीक्षक को साफ कह दिया गया कि मरीजों को अस्पताल से ही दवाएं उपलब्ध कराएं। बाहर से दवा नहीं लिखी जानी चाहिए।
डीएम शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अचानक सीएचसी पहुंच गए। सबसे पहले उन्होंने चिकित्सकों के कक्ष चेक किए। अस्पताल में आए मरीजों से बात की और उपचार के बारे में पूछा। अधिकतर ने संतुष्टि जाहिर की। डीएम ने दवा वितरण कक्ष की भी जांच की। मरीजों को लिखी गई दवाएं चेक की। दवा वितरित कर रहे स्टाफ से कहा कि मरीजों को लिखी गई पूरी दवा दें। जो दवा स्टोर में ना हो उसकी रिपोर्ट तुरंत अधीक्षक को करें। उन्होंने अधीक्षक से कहा कि अस्पताल में दवा खत्म होने से पहले उसकी व्यवस्था करा लें। मरीजों को दवा के लिए बाजार में ना भेजें। एंटी रेबीज इंजेक्शन आदि सुविधाओं भी पूरी पारदर्शिता बरतने को कहा। इसके अलावा साफ सफाई बेहतर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल सीएचसी लेवल का है और सुबह आठ से दो बजे तक चलता है। 10 बजे भी कुछ स्टाफ के लेट आने पर डीएम ने नाराजगी जताई। कहा कि कि ये उनका पहला निरीक्षण है और इस बार केवल चेताया जा रहा है। बाद में कोई स्टाफ लेट आया या लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें