फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारोतलन प्रतियोगिता में गुरु वशिष्ठ इंटर कॉलेज विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
भारोत्तोलन प्रतियोगिता में गुरु वशिष्ठ इंटर कॉलेज विजेता
विज्ञापन

झिंझाना। भारोत्तोलन जिलास्तरीय प्रतियोगिता में गुरू वशिष्ठ इंटर कॉलेज मंगलोरा का दबदबा रहा, जिसमें अंडर 14 व 19 वर्ष के छात्र व छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कॉलेज का जिले में प्रथम स्थान रहा है। जिसके बाद अब वह मंडलीय प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को शामली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुई जिलास्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई। जनपद के विभिन्न कॉलेजों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर दम दिखाया। झिंझाना क्षेत्र के गांव मंगलौरा स्थित गुरु वशिष्ठ इंटर कॉलेज के 14 व 19 वर्ष के छात्र व छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन सहारनपुर में 20 सितंबर को होने वाली मंडल स्तर की प्रतियोगिता में किया गया है। जिसमें विनीत, आशु मलिक, रमन, ललित, जावेद, नवाजिश, वरूण वशिष्ठ व छात्राओं में अमनदीप कौर, आशु, रेणूकांत, साक्षी, नीतू,रही है। कोच मनीष वशिष्ठ को कॉलेज प्रधानाचार्य ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें