शामली। बहुजन समाज पार्टी की जिला कार्यालय पर शुक्रवार को मासिक बैठक हुई, जिसमें पदाधिकारियों ने 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष सुशील नहारिया, सहारनपुर मंडल जोन इंचार्ज अरविंद गौतम, डाक्टर रामलाल कश्यप, अरविंद झाल, सुनील जाटव और पुष्पांकर पाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कार्य में जुट जाएं। ज्यादा से ज्यादा लोगों को बसपा के साथ जोड़ें। साथ ही पदाधिकारियों ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार के कार्यकाल में देश में नफरत का माहौल पैदा हुआ है। अब देश की जनता बसपा की तरफ देख रही है। इस दौरान अरमान राणा, चुन्नी लाल, राकेश पाल, मनोज जाटव, फारुख अहमद, रामानंद कोरी, अनिल, राजवीर सिंह, याकूब, सुनील जाटव ऊन, संजय खेडी, बासित अली, वेदप्रकाश जाटव, प्रदीप और प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।