फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब से आए किसानों ने गन्ने की ट्रेंच विधि की ली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। पंजाब के अमृतसर से आए किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने ऊन मिल क्षेत्र के गांवों में घूमकर गन्ने की ट्रेंच विधि से खेती करने की जानकारी ली। ऊन क्षेत्र के किसानों ने ट्रेंच विधि से गन्ने की फसल बोने पर गन्ने की लंबाई 14 फुट है। किसानों ने अपने यहां भी इसी विधि से खेती करना बताया है। ऊन शुगर मिल के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर इस विधि से खेती करने वाले किसानों को खाद बीच आदि पर सब्सिडी देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पंजाब के अमृतसर के किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने गांव पिंडौरा में पहुंचे ट्रेंच विधि से बोई गई गन्ने की फसल को देखकर इस विधि से फसल उगाने का संकल्प लिया है। गन्ना प्रबंधक धर्मबीर सिंह ने बताया कि ऊन मिल क्षेत्र में किसान शोकिंद्र, विनोद निवासी गांव मुंडेट रोशन, प्रदीप, प्रवीण, सुभाष निवासी गांव पिंडौरा, सतपाल सैनी गागोर, रकम सिंह दथेड़ा, रविंद्र प्रधान खोड़समा ने ट्रेंच विधि से गन्ने की फसल का उत्पादन किया है। इस विधि में गन्ने की फसल के बीच में पांच फुट का अंतर रखा गया है। जिसमें गन्ने के साथ ही अन्य सह- फसल भी किसान ले सकते है। साधारण विधि में किसान गन्ने की फसल के बीच में दो से ढ़ाई फुट का अंतर रखते है। इसके पांच फुट का अंतर रखने के कारण फसल अच्छी हुई है। फसल को देखने के लिए अमृतसर पंजाब से भी किसान आए है। जिन किसानों ने इस विधि से गन्ने की बुआई की है उन्हें बीज खाद पर सब्सिडी दी जा रही है। फसल का निरीक्षण करने वाले मिल अधिकारियों में गन्ना महाप्रबंधक अनिल अहलावत, एजीएम प्रताप सिंह, गन्ना उपप्रबंधक, संतोष सिंह, के अलावा सैंकड़ो किसान मौजूद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें