भाकियू कार्यकर्ताओं की ललकार
शामली। भाकियू कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्री मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में एसडीएम- तहसीलदार कार्यालय के बाहर धरना दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सदर को ज्ञापन देकर कमालपुर कांड की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी अधिकारियों को दंडित करने, मृतक आश्रितों और घायलों को मुआवजा दिए जाने, बढ़ी बिजली दरों को कम किए की मांग की। किसानों ने जिले की चीनी मिलों से बकाया गन्ना भुगतान कराए जाने की मांग की। ज्ञापन में खाद्य व पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाए जाने की मांग की हैं। एसडीएम सदर के आश्वासन पर भाकियू का धरना समाप्त हुआ।
मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्री मांगो को लेकर कलक्ट्रेट मेेेें एसडीएम सदर व तहसीलदार कार्यालय के सामने धरना दिया। बाबा सूरजमल की अध्यक्षता में भाकियू के धरने में कमालपुर कांड की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई। धरने को भाकियू युवा के जिलाध्यक्ष विनोद निर्वाल, भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, देवराज, सतपाल, रामकुमार भनेड़ा जट, रावउमरशेख, भाकियू तहसील अध्यक्ष नदीम, मुन्ना टिटौली, भोपाल सिंह, अब्दुल शफी छोटा, अजय चौधरी, गुड्डू बनत, अक्षय देशवाल बधेव, बाबा उदयवीर बनत, अशोक केरटू, दीपक शर्मा ने विचार प्रकट करते हुए किसानों का उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। किसानों ने बढ़ी बिजली की दरें कम करने व चीनी मिलों से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराए जाने की मांग की है। समस्याओं का समाधान न होने पर सड़क पर उतर कर आंदोलन करने की चेतावनी दी। शाम के समय एसडीएम सदर अरविंद कुमार ने किसानों के धरना स्थल पर पहुंचकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। एसडीएम सदर के आश्वासन पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने अपना धरना समाप्त कर दिया। धरना समाप्त होने के बाद भाकियू जिलाध्यक्ष मास्टर जाहिद ने बताया कि शामली चीनी मिल ने 13 करोड़ 52 लाख रुपये का एक फरवरी से लेकर आठ फरवरी तक 13 करोड़ 52 लाख रुपये का किसानों का गन्ना भुगतान किया है। तहसीलदार ऊन चंद्रकांता ने कमालपुर कांड में मृतकों के आश्रितों व घायलों को बुधवार को मुआवजा बांटने, बढ़ी हुई बिजली दरों के संबध शासन को रिपोर्ट भिजवाने का आश्वासन दिया। धरना स्थल पर डीसीओ डाक्टर अनिल भारती, शामली चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानियां, ऊन मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल अहलावत, थानाभवन मिल के गन्ना महाप्रंबधक सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, मौजूद रहे। प्रशासन ने धरना पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस पीसी तैनात की गई।
बारिश के कारण बदला धरना स्थल
शामली। बारिश होने से कलक्ट्रेट परिसर में भाकियू के धरने के लिए लगाया शामियाना भीग गया। बारिश होने के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल बदलकर एसडीएम व तहसीलदार सदर कार्यालय के बाहर कर दिया। मंगलवार को सुबह मौसम साफ होने के कारण कलक्ट्रेट परिसर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने शमियाना की व्यवस्था की थी। दोपहर 12 बजे बारिश होने से कलक्ट्रेट में लगाया शामियाना पूरी तरह भीग गया।