35 पीठासीन अधिकारी-प्रथम मतदान अधिकारी नदारद
शामली। 14 मई। कैराना लोक सभा उपचुनाव के लिए सोमवार को 800 में से 35 पीठासीन अधिकारियों-प्रथम मतदान अधिकारी नदारद रहे। नदारद 35 मतदान कार्मिकों को मंगलवार को उपस्थित होने की चेतावनी दी।
सोमवार को शहर के वीवी इंटर कालेज में कैराना लोक सभा उपचुनाव के लिए नदारद 45 मतदान कार्मिक में से 15 मतदान कार्मिक आज दूसरे दिन ईवीएम व वीपी पैट प्रणाली के प्रशिक्षण में लौट आए। 800 मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण में 777 पीठासीन अधिकारियों व प्रथम मतदान अधिकारियों व मतदान कार्मिकों ने प्रशिक्षण लिया। 35 पीठासीन अधिकारी- प्रथम मतदान अधिकारी व मतदान कार्मिक गैरहाजिर रहे। मतदान प्रशिक्षण प्रभारी व ग्राम्य विकास परियोजना के निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी ने बताया कि 35 गैरहाजिर पीठासीन अधिकारियों व प्रथम मतदान अधिकारियों व मतदान कार्मिकों में मुजफ्फरनगर जिले के 24 शामिल है। कैराना लोकसभा चुनाव में नदारद पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारियों व मतदान कार्मिकों को मंगलवार तक प्रशिक्षण में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दूूूसरे दिन ईवीएम प्रशिक्षण के दौरान पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारियों व मतदान कार्मिकों ने हिस्सा नहीं लिया तो उनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत पुलिस में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।