फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रताप पब्लिक स्कूल पानीपत ने लगातार जीते दो मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मेपल्स एकेडमी में चल रही अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को हुए पहले मैच में पानीपत के प्रताप पब्लिक स्कूल ने शामली के संस्कृति पब्लिक स्कूल को 96 रन से हराया। दूसरे मैच मेें पानीपत की टीम ने ही कैराना को हराया।
विज्ञापन

पहला मैच संस्कृति पब्लिक स्कूल और पानीपत के प्रताप पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। संस्कृति स्कूल की टीम ने टॉस जीतते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पानीपत की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 167 रनों का स्कोर खड़ा किया। राहुल ने शानदार पारी खेलते हुए 65 रन बनाए। शामली टीम के अंकित ने चार और जुनेद ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी संस्कृति स्कूल शामली की टीम मात्र 71 रन बनाकर सिमट गई। पानीपत की टीम के राज और विक्की ने 3-3 विकेट चटकाएं। मैच ऑफ दा मैच राहुल को चुना गया। वहीं प्रतियोगिता का दूसरा मैच पानीपत के प्रताप पब्लिक स्कूल और कैराना की भास्कर एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें पानीपत की टीम ने 175 रन बनाएं। कैराना की भास्कर एकेडमी केवल 115 रन पर ही सिमट गई। पानीपत की टीम ने 60 रनों से जीत दर्ज की। मैन ऑफ दा मैच राहुल को चुना गया। स्कूल प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने मैन ऑफ दा मैच का पुरस्कार दिया इस दौरान कोच सन्नी और अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें