फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह बादल व हवाओं के साथ बूंदाबांदी, दिन में धूप से तापमान पहुंचा 3

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। रविवार सुबह आकाश में बादल छाए जाने के बाद हवाओं के साथ थोड़ी देर के लिए हल्की बौछारें आईं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिन मौसम के हिसाब से सामान्य रहेगा। पिछले एक सप्ताह से मौसम का बार बार मिजाज बदल रहा है। सुबह साढ़े छह बजे के लगभग नौ किमी प्रति घंटे की गति से हवा चली और थोड़ी देर के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई। थोड़ी देर धूप निकल गई। दोपहर एक बजे तक धूप ने अपने तेवर दिखाए। पूरे दिन आकाश में हलके बादल छाए रहने दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को धूप निकलने से मौसम गरम रहेगा। शामली कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आ रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें