शामली। भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति की ओर से सरती देवी राजा राम पब्लिक स्कूल में चलने वाली योग कक्षा में शहीदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्व प्रथम शहीद सुखदेव, भगत सिंह, राजगुरु के चित्रों के समक्ष दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ वंदेमातरम के गायन से की गई। महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी कुमुद शर्मा ने सभी को शहीदी दिवस का महत्व बताते हुए सभी से देश सेवा के प्रति प्रेरित किया। कहा कि हमें अपने देश को आर्थिक, सामाजिक, मानसिक सभी ओर से स्वतंत्र बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। वीणा अग्रवाल ने शहीद भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। श्याम लाल ने देश भक्ति की कविता सुनाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मानसी और अनुष्का ने देश भक्ति गीत सुनाया। मौके पर मुकेश वर्मा, अनुज खंडेलवाल, जयप्रकाश, सीमा वर्मा, पिंकी, पूजा, श्यामलाल, विकास जिंदल, दीपक कौशिक आदि मौजूद रहे।