शामली। जिला मुख्यालय पर जिला न्यायालय की स्थापना की मांग को लेकर चल रहा अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन अपर जिलाधिकारी के आश्वासन पर शुक्रवार को समाप्त हो गया।
जिला बार एसोसिएशन के आह्वान पर कई दिन से अधिवक्ता आंदोलन पर थे। रजिस्ट्री दफ्तर पर तालाबंदी करके धरना प्रदर्शन और क्रमिक अनशन भी किया गया था। वहीं, शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी केबी सिंह ने अधिवक्ताओं के बीच पहुंचकर कहा कि जिला न्यायालय की स्थापना जिला मुख्यालय पर ही होगी। जिला न्यायालय के लिए आवंटित भूमि की चारदीवारी के लिए बजट मिल रहा है। जल्दी ही चारदीवारी कराई जाएगी। इसके बाद अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार सिंह, महासचिव नीलकमल, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार आर्यन, मुकेश गर्ग, संजय शर्मा, रामकुमार वर्मा, विकास चंद, प्रदीप पंवार, जयपाल चौहान, मणिकांत शर्मा, चंद्रवीर सिंह, चंद्रभान सिंह, प्रवीण कुमार, रामफूल सिंह, महेंद्र सिंह सैनी, सतेंद्र धीरयान, रामपाल सिंह सुगालिया, दीपक कौशिक, मनोज जांगिड, सत्यपाल कश्यप, अमरदीप आर्य, विवेक कुमार, मनोज देशवाल, धीर सिंह मलिक, सतीश चौहान, विपिन कुमार सैनी, प्रताप राठौर, राजपाल सिंह, कृष्णदत्त शर्मा, बलराज सिंह और ओमपाल सिंह प्रजापति आदि मौजूद रहे।