फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार से अधिक बकाया होने पर कटेगा विद्युत कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। विद्युत निगम के अधिकारियों ने नगर पालिका परिषद कार्यालय पर महा कैंप लगाकर 20 नये कनेक्शन देने के साथ ही बिलों के बकाया पर 52 घरों के बिजली कनेक्शन काटे।
विज्ञापन

बुधवार को उपखंड अधिकारी अरशद अली के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद कार्यालय पर विद्युत निगम ने कैंप का आयोजन किया। इस दौरान बिलो के बकाया चार लाख 41 हजार रुपये के राजस्व की वसूली की। साथ ही 20 नये उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए गए। 17 लोगों के बिजली के बिलों की ठीक किया गया। बिजली बिलो के बकाया पर 52 घरों से बिजली के कनेक्शन काटे गए। साथ ही बकाया विच्छेदन के बाद भी चोरी से बिजली चलाने के आरोप में कोतवाली में 23 उपभोक्ताओं की रिपोर्ट दर्ज करायी गई। इस अवसर पर जेई रविशंकर, टाउन एक के प्रभारी राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, एसडीओ अरशद अली ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के ऊपर बिजली बिल का दो हजार से अधिक बकाया है उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें