फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल की पाइप लाइन को लेकर किसानों में विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।
विज्ञापन

बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल थानाभवन से निकलने वाले पानी के लिए पाइप लाइन बिछाने का किसान विरोध कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि शुगर मिल से केमिकलयुक्त पानी निकलेगा, जिस कारण फसलें बर्बाद हो जाएंगी।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर किसानों ने मिल के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि शुगर मिल से निकलने वाली छाई की वजह से पहले ही परेशानियां होती हैं। यदि शुगर मिल से निकलने वाला केमिकलयुक्त पानी खेतों में डाला गया, तो फसलें बर्बाद हो सकती हैं। वहीं, भारतीय किसान यूनियन के मंडल महासचिव जयवीर सिंह त्यागी का कहना है कि यदि किसानों के खेत से शुगर मिल ने पाइप लाइन डालने की कोशिश की तो विरोध में आंदोलन किया जाएगा। किसी भी हाल में किसानों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान देशराज सैनी, चरण सिंह, अतर सिंह, यशपाल, प्रेम सिंह,राधेश्याम,दारा सिंह, राजेश, पंकज, नरेश, अशोक, सुरेंद्र, रामकुमार, बलेशवर, सुभाष, मांगेराम, लालसिंह, मित्रपाल आदि लोग मौजूद रहे। शुगर मिल प्रबंधन ने मिल के पीछे से खेत से पाइप लाइन बिछाने और उस पानी का प्रयोग फसलों की सिंचाई में करने का प्रस्ताव पास कर दिया। ठेकेदार द्वारा पाइप लाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ करने की जानकारी होने पर किसानों में रोष व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें