फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की नगर कार्यकारिणी का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अनिल गोयल को नगराध्यक्ष चुना गया। साथ ही सभासद और जिला उपाध्यक्ष बनने वाले सदस्यों को पदाधिकारियों ने माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शुक्रवार कस्बा थानाभवन में व्यापारी संदीप जिंदल के आवास पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल बैठक हुई। प्रदेश संगठन मंत्री विजय गोयल एवं नगर अध्यक्ष अनिल गोयल सभासद, सुधीर गर्ग को जिला उपाध्यक्ष बनने पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। बैठक में नगर कार्यकारिणी का चुनाव हुआ, जिसमें नगर अध्यक्ष अनिल गोयल, नगर महामंत्री विशाल गोयल, कोषाध्यक्ष प्रवीण मित्तल, प्रचार मंत्री राकेश चंद्र मित्तल, मीडिया प्रभारी पंकज गोयल, उपाध्यक्ष राधेश्याम गोयल, उपाध्यक्ष विनोद बजाज, उपाध्यक्ष सुरेश पाल और प्रदीप आदि को सदस्य बनाया गया है।

सामूहिक विवाह योजना के लिए मांगे जा रहे आवेदन
थानाभवन (शामली)। विकास खंड अधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार ने गरीब परिवारों की बेटियों के लिए सामूहिक विवाह योजना बनाई है। योजना के अंतर्गत एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लाभार्थी बनेंगे। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह योजना में आवेदन करने वालेे की पुत्री को 20 हजार का एक चेक सहायता राशि के तौर पर दिया जाएगा तथा 10 हजार रुपये तक जरूरी सामान की खरीद के लिए दिया जाएगा। योजना का लाभ पाने के लिए 31 दिसंबर तक थानाभवन ब्लॉक कार्यालय पर आवेदन जमा कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन


तीन महीने से ठप है थाने का लैंडलाइन फोन
थानाभवन (शामली)। थाना थानाभवन का लैंडलाइन फोन नंबर करीब तीन माह से खराब है। टेलीफोन विभाग ने बिल जमा न होने के कारण कनेक्शन काट दिया। कार्यालय का फोन चालू न होने के कारण क्षेत्र के लोगों को सूचना देने में दिक्कत हो रही है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि बकाया बिल भुगतान कराकर जल्दी ही थाने का लैंडलाइन फोन चालू करा दिया जाएगा। वैसे थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मियों के मोबाइल नंबरों पर भी किसी घटना के बारे में सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें