फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म गेम आफ अयोध्या के विरोध मे कलक्ट्रेट मे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म गेम आफ अयोध्या के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
विज्ञापन

शामली। भारती एकता कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम ज्ञापन डीएम इंद्र विक्रम सिंह को सौंपकर गेम आफ अयोध्या फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को भारती एकता कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ हवारी महासचिव डाक्टर हरिओम पाठक के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। डीएम इंद्र विक्रम सिंह से मिलकर उन्हें ज्ञापन देकर गेम आफ अयोध्या फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है। डीएम को दिए ज्ञापन में अवगत कराया कि सात दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोका जाए। उन्होंने कहा कि यदि इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक नही लगाई गई तो देश की एकता अखंडता को खतरा हो सकता है। ज्ञापन देने वालों में भारती एकता कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ हवारी, महासचिव डाक्टर हरिओम पाठक, कोषाध्यक्ष मोहम्मद जाहिद हसन, सुधीर कालखंडे,चौधरी रणपाल सिंह, जाहिद हसन, सरदार राजेंद्रपाल सिंह, मोहम्मद आरिफ खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें