फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशक्त हिन्दू युवा करेगा चुनौतियों का समाधान - सुदर्शन चक्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के सह प्रांत संगठन मंत्री सुदर्शन चक्र महाराज ने कहा कि देश में लव जेहाद, धर्मांतरण जैसी चुनौतियां हिंदू समाज के सामने खड़ी हैं, जिनका समाधान सशक्त हिंदु युवा ही कर सकता है।
रविवार को शामली में बुढ़ाना रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में विहिप और बजरंग दल की बैठक हुई, जिसमें संगठन की ओर से पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। इस दौरान विहिप के सह प्रांत संगठन मंत्री सुदर्शन चक्र महाराज ने कहा कि बजरंग दल मेरठ प्रांत में दो लाख 51 हजार बजरंगियों की सेना तैयार करेगा। इसके बाद अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए सरकार को बोधित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजरंग दल मेरठ प्रांत प्रमुख विवेक प्रेमी ने कहा कि शामली जिले से 10 हजार धर्मयोद्धा शामिल किए जाएंगे, जिसमें शामली नगर से 3500 तथा ग्रामीण क्षेत्र में बजरंगी सेना खड़ी की जाएगी। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री देवेंद्र सोम, जिलाध्यक्ष सुभाष मलिक, जिला संयोजक विशाल निर्वाल, सन्नी शर्मा, रविंद्र शर्मा, सन्नी सरोहा, हिमांशु शर्मा, रोहित बजरंगी, राजपाल, कुसुमलता, अरुण पारखी, सोनित निर्वाल, भूषण जिंदल, संगीता जिंदल, गौरव गोस्वामी, विनय संगल, अरुम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें