15 हजार रुपये मानदेय समेत 13 सूत्रीय मांगो को लेकर जिले की महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बेमियादी धरना 10वें दिन जारी रहा। काली पट्टी बांधकर उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष राकेश देवी और जिलाउपाध्यक्ष सुनीता राठी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट के पास मुजफ्फरनगर मार्ग हनुमान मंदिर बनत में मंगलवार को भी धरना जारी रहा। सीएम के नाम ज्ञापन में आंगनबाड़ियों ने 15 हजार, सहायिकाओं को दस हजार रुपये का मानदेय दिए जाने की मांग की है। 28 सितंबर 2016 और 30 जून 2017 को मुख्य सचिव के साथ समझौते को पालन किए जाने, आंगनबाड़ी कर्मचारियों को 15 दिन का मानदेय रहित चिकित्सावकाश और इलाज के लिए धनराशि दिए जाने की मांग की है। इस मौके पर रेखा प्रभा, अंजू रुबी, मंजू बेबी, प्रर्मिला, बबीता, मीना, ललिता प्रतिमा अनीता, स्नेह लता, संगीता, पूजा देवी, नीलम मुकेश राठी, रीता, गीता, राजेश्वरी, सुषमा, संजना, सीमा, निधि शर्मा, निर्मलादेवी, सरिता मौजूद रहीं।