शामली। सूर्या फाउंडेशन आदर्श ग्राम योजना के तहत सेवापुर गांव में महाअभियान के तहत प्रदेश के गन्ना राज्य मंत्री सुरेेशराणा ने पौधरोपण किया। सोमवार को सेवापुर गांव में सुरेश राणा ने कहा कि धरती को हराभरा करने का हर नागरिक का धर्म है। प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ लगाने का आह्वान किया। हरी भरी धरती रहने से पर्यावरण का संतुलन बने रहेगा। मंत्री ने गांव के शमशान घाट को पक्का कराने का आश्वासन दिया। मौके पर सूर्या फाउंडेशन मेरठ क्षेत्र के प्रमुख कवल कुमार, राजवीर, ओमसिंह, सतीश, सलेकचंद्र, चमन, शिवकुमार, राजीव आदि मौजूद रहे।
गोरखपुर कांड के मासूमों को दी श्रद्धांजली
शामली। गोरखपुर में मासूम बच्चों की दर्दनाक मौतें हो जाने से कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। रविवार शाम को दिल्ली रोड पर स्थित वीर अब्दुल हमीद चौक पर जिला कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में गोरखपुर में मासूम बच्चों की मौत पर शोक प्रकट किया गया। दो मिनट का मौन रखकर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मौके पर जेके जैन, बाबूूूखान, राजेश कश्यप, लोकेश राणा, हाजी खालिद, अंकित जैन, कालूराम कुरैशी, लाखन सिह, अशोक जैन, शहजाद अमित डिंपल शर्मा, शादाब, आलम, अंकुर जैन, आसिफ, नईम, राधेलाल शर्मा मौजूद रहे।