फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिको ने निकाला पैदल मार्च,चीनी वस्त़ुओं का बहिष्कार का आहवान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक सेवा परिषद उत्तर प्रदेश के आह्वान पर पूर्व सैनिकों ने शहर के मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च निकालकर चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने की अपील की।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने शहर के अंजता चौक से शुरू करके फव्वारा चौक, वीवी इंटर कालेज रोड, शिवचौक, धीमानपुरा, रेलवे फाटक, टंकी रोड शिवशक्ति वाटिका से माजरा रोड, ब्लाक रोड पंसारियान कलंदरशाह, नंदू प्रसाद, बरखंडी, करनाल रोड से होते हुए शहर के विजय चौक पर पैदल मार्च समाप्त हुआ। पैदल मार्च में दुकानदारों, आम नागरिकों को चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने का अनुरोध किया। पैदल मार्च पूर्व सैनिक भीमसिंह के नेतृत्व में निकाला गया। मौके पर एलम के रिसालदार सतवीर सिंह, जगपाल सिंह, कप्तान सतपाल सिंह, मोतीसिंह पूर्व नायक ईश्वरपाल चौहान, डॉ. ओमप्रकाश, हवलदार भुल्लन सिंह, सोहनपाल, विकास पंवार,सुरेश, गोपीचंद, योगेंद्र सिंह आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें