शहर के सभी स्कूलों में हरियाली तीज हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। छात्राओं और शिक्षिकाओं ने झूला झूलते हुए तीज के गीत गाए। शिक्षिकाओं ने छात्राओं को तीज महोत्सव का महत्व समझाया।
बुधवार को रॉक गोल्ड एकेडमी में तीज महोत्सव पर गीत, नृत्य, नाटक, भाषण, निबंध, मेहंदी व कविता प्रतियोगिता हुई। स्कूल चेयरमैन सुनील गोयल, शिखर गोयल, मनोज चौधरी, प्रवीण त्यागी ने सभी को त्योहार की बधाई दी। उधर, मेपल्स पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक मुकेश संगल व विपिन संगल ने किया। स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता के साथ ही अन्य प्रतियोगिताएं हुई। छात्राओं ने शिक्षिकाओं के साथ झूला झूलते हुए सुंदर गीत गाते हुए त्योहार का आनंद उठाया। प्रधानाचार्य रीटा सिरोही ने त्योहार की बधाई दी। वहीं, लांसर्स पब्लिक स्कूल में मेेहंदी प्रतियोगिता हुई। जिसमें छात्राओं ने एक दूसरे के हाथों पर सुंदर डिजाइन बनाएं। मौके पर प्रधानाचार्य सुभाषचंद, अरविंद गुप्ता, लोकेंद्र राणा, अमित, ईशा व मोनिका आदि रहे।
उधर, होली चाइल्ड स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर प्रतिभा दिखाई। मौके पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार, सुषमा, वीना, कविता, राजू, सतेंद्र आदि मौजूद रहे। दूूसरी ओर सत्यनारायण शिशु मंदिर में तीज महोत्सव पर मेहंदी प्रतियोगिता हुई। विजेता छात्राओं को प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने पुरस्कृत करते हुए त्योहार की बधाई दी। इस दौरान कृष्ण कुमार, दुर्गेश, दिनेश, दीक्षित, मनीष व दिनेश आदि मौजूद रहे। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पंतजलि योग समिति के तत्वाधान में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। जिसके बाद साधिकाओं ने तीज के मंगल गीत, डांस और कविता में धूम मचाते हुए त्योहार का आनंद लिया। इस दौरान संगीता जिंदल, रीतू गर्ग, मूर्ति व मधु शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं, मदरलैंड पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें गीत, मेहंदी आदि प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने प्रतिभाग कर प्रतिभा दिखाई। छात्राओं ने झूला झूलते हुए तीज के सुंदर गीत गाए। स्कूल की चेयरपर्सन ऊषा मुंजाल ने सभी छात्राओं को तीज की बधाई दी।