फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना में भोलों की राह में पालिका के रोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना(शामली)। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर शिवालय लौट रहे कांवड़ियों की राह में कैराना में रोडे़ हैं। डिवाइडर निर्माण के लिए डाली गई सामग्री सड़क से नहीं हटवाई गई है, जबकि एसडीएम ने इस संबंध में निर्देश दिया था।
विज्ञापन

एसडीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को नगर पालिका द्वारा डिवाइडर निर्माण का कार्य तो बंद करा दिया गया, लेकिन डिवाइडर बनाने के दौरान पूरी सड़क पर रोड़ी फैल गई थी, उनको नहीं हटवाया गया। नतीजतन हरिद्वार से पवित्र गंगा जल की कांवड़ लेकर पैदल सफर करने के बाद थके हारे भोलों को रोड़ी के ऊपर से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें