फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी के मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ने दिया जांच कराने का आश्वासन
विज्ञापन

शामली। कांधला में पूर्व सभासद के रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी युवक के परिजनों के साथ अन्य लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि रंगदारी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जबकि मामला दुकान के किराया मांगने से जुड़ा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांधला के मोहल्ला मौलानान निवासी मुशर्रफ, निशात, कासिम और वसीम आदि लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचे। एसपी डाक्टर अजयपाल शर्मा को शिकायती पत्र देकर बताया कि पूर्व सभासद अफजाल ने कांधला निवासी नदीम उर्फ राजा के खिलाफ रंगदारी मांगने की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि नदीम कांधला निवासी मिया फैजी के यहां काम करता है। मिया फैजी की दुकान में पूर्व सभासद अफजाल किरायेदार है। नदीम किराया मांगने गया था, तो अफजाल आदि ने उसको पीट दिया और फिर रंगदारी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। उनकी मांग है कि मामले में निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि कोई निर्दोष जेल न जा सके। पुलिस अधीक्षक ने निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें