फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टकार्ड प्रतियोगिता में 500 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाई शामली में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत डाक विभाग के द्वारा जारी किए गए पोस्टकार्ड प्रतियोगिता में 500 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

सोमवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संजय सैनी ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रधानमंत्री कार्यालय को छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्ट कार्ड भेजे जा रहे हैं। प्रतियोगिता में कक्षा चतुर्थ से कक्षा अष्टम तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में मुख्य उद्देश्य 2047 में हमारा भारत कैसा होगा, भारत की आजादी में अपना योगदान देने वाले गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के संबंध में छात्र-छात्राओं को जानकारी देने के साथ-साथ उनके विषय में जानकारी प्राप्त करना है। इसे लेकर डाक विभाग के द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय को 75000 पोस्ट कार्ड भेजे जाने का अभियान चल रहा है। इसी के अंतर्गत सोमवार को पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया। मौके पर आचार्य रविंद्र कुमार, सुधीर कुमार, रवि गौड़, शिवकुमार धीमान, रामकुमार, संजीव बालियान, अनुज शर्मा, लक्ष्मी गर्ग, सविता गुप्ता, संगीता शर्मा, रिचा संगल, गोयल शर्मा, नीरज कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें