फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण कर सरकारी अस्पताल का हाल जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा कर मरीजों से बातचीत की।
विज्ञापन

महिला मरीजों ने जिलाध्यक्ष दीपक सैनी को बताया कि खाना, नाश्ता, चाय आदि समय पर मिल रहा है, लेकिन वार्ड ब्वॉय की ड्यूटी भी लगानी चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैथालॉजी लैब, नेत्र रोग कक्ष, प्लास्टर कक्ष, एक्स-रे कक्ष में व्यवस्थाएं देखीं। जो खामियां मिली उन्हें दूर करने की मांग चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रामनिवास से की। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड की साइट 15 दिसंबर के बाद खोली जाएगी। वंचित रह गए पात्रों के कार्ड बनाए जाएंगे। मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रवीण तरार, शेखरपाल, शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, जिला सचिव संदीप शर्मा, धीरज उपाध्याय, रामशरण नामदेव, प्रवेश मलिक, राहुल शर्मा, डॉ. चांद मियां, गय्यूर, सलमान राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें