कैराना पुलिस द्वारा शराब के साथ पकडे गये आरोपी।
- फोटो : SHAMLI
कैराना (शामली)। पुलिस ने यमुना पुल पर चेकिंग के दौरान हरियाणा से मैजिक में तस्करी कर लाई जा रही 50 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
रविवार सुबह पुलिस यमुना पुल पुलिस चौकी पर चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पानीपत की और से आ रहे मैजिक को रोक कर तलाशी ली। मैजिक में बनाए गए बेसमेंट को खोलकर देखा तो उसमें हरियाणा मार्का अंग्रेजी और देसी शराब की 50 पेटी बरामद हुई। इसके अलावा पांच लीटर रेक्टीफाइड और 40 हजार 840 रुपये की नगदी बरामद हुई। पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि शराब तस्करी के आरोप में राजू निवासी आनंदपुरी ईदगाह रोड थाना रेलवे रोड मेरठ, मनोज और भूप सिंह निवासी शोभापुर थाना कंकरखेड़ा मेरठ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया।