फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भैंसवाल में 33 केवीए विद्युत लाइन का 490 मीटर तार चोरी

Fri, 10 Apr 2026 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/गढ़ीपुख्ता। गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव भैंसवाल के जंगल में रात को चोरों ने बंद पड़ी 33 केवीए विद्युत लाइन का करीब 490 मीटर तार चोरी कर लिया। आठ खंभों के बीच से चोरी हुए तार की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। निगम के अवर अभियंता की तरफ से गढ़ीपुख्ता थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता प्रथम सौरभ पाठक ने बताया कि कंडेला स्थित बिजलीघर से गढ़ीपुख्ता विद्युत उपकेंद्र की 33 केवीए पुरानी लाइन पिछले करीब पांच साल से बंद चल रही है। इसके स्थान पर दूसरी नई लाइन चल रही है। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात को गांव भैंसवाल के जंगल में करीब आठ खंभों के बीच की 490 मीटर विद्युत लाइन का तार चोरी कर लिया गया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि लाइन चोरी करने के दौरान कई खंभे भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने चोरी हुए तार की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें