फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली जनपद के लपराना गांव में 43वीं महिला स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप 21 से

Tue, 18 Oct 2016 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। जनपद के लपराना गांव में होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के मैदान में पहली बार 43वीं महिला स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


शहर के काकानगर में हनुमान मंदिर के पास नीरज चौधरी के आवास पर हुई प्रेसवार्ता में आयोजक आजाद चौधरी ने बताया कि जनपद में पहली बार महिला स्टेट सीनियर कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन जनपद के लपराना गांव स्थित होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के मैदान पर आयोजित कराई जाएगी।

प्रतियोगिता में यूपी के बलिया, गाजीपुर, जोनपुर, लखनऊ, आजमगढ़, बस्ती, इलाहाबाद वाराणसी, झांसी, गोरखपुर, शामली, बागपत, मुरादाबाद, सहारनपुर, रेलवे बनारस, मेरठ आदि जिलों की लगभग 25 से 30 टीमें प्रतिभाग करेगी। बाहर से आने वाली टीमों की सभी खिलाड़ियों के रहने व खाने की व्यवस्था होली चाइल्ड स्कूल में कराई गई है। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता 21 अक्तूबर से 23 अक्तूबर तक आयोजित कराई जाएगी। उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी व थानाभवन विधायक सुरेश राणा करेंगे। मौके पर एमएलसी विरेंद्र सिंह, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी प्रवीण कुमार, विनोद प्रमुख कांधला, शेरसिंह राणा, अय्यूब, राशिद पहलवान, रेलवे कोच यशपाल काकडा, पटना कोच अर्जुन             सिंह करेंगे। 

वहीं, प्रतियोगिता के कोच            जबर सिंह और ओमसिंह ने बताया कि प्रतिभाग करने वाली सभी टीमों में अच्छा प्रदर्शन करने वाली        12 खिलाड़ियों का चयन कर             यूपी राज्य नेशनल टीम तैयार की जाएगी, जो आने वाले प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा यह टीम बिहार के पटना में 27 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक होने वाली नेशनल महिला कबड्डी चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण के रुप क्रिकेटर प्रवीण कुमार, अर्जुन अवार्ड संजीव बालियान रहेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से कार्यक्रम में शाामिल होने वालों में आजाद चौधरी, चंद्रपाल कश्यप लपराना, सुभाष, नीरज कुमार, जबर सिंह खैवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें