फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आंधी से 43 खंभे टूटे, कई गांवों की बिजली ठप

विज्ञापन
कांधला के गांव भभीसा में विद्युत पोल को ठीक करता विद्युत कर्मी
विज्ञापन
कांधला। बृहस्पतिवार देर रात तेज आंधी के साथ हुई बारिश के बीच तीन बिजलीघरों से जुड़े लगभग 43 खंभे टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। नाला, एलम, भभीसा व आसपास के गांवों की बिजली गुल हो गई। विद्युत निगम ने 25 लाख के नुकसान की बात कही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात अचानक आई तेज आंधी बरसात, ओलावृष्टि से जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया। आंधी बरसात के बीच पेड़ों की शाखाएं टूटकर विद्युत विभाग की एचटी लाइन पर जा गिरी। बिजलीघर से जुड़े कनियान, भभीसा, गगेरू गांव की बिजली बरसात के बीच गुल हो गई । पूरी रात ग्रामीणों को बिना बिजली के बितानी पड़ी। रात के समय आंधी के साथ बूंदाबांदी भी हो रही थी, जिस कारण तुरंत तारों को विद्युत विभाग नहीं जोड़ सका। शुक्रवार की सुबह लोगों को पानी न मिल पाने के कारण भारी परेशानी हुई। विद्युत विभाग ने तीनों फीडरों पर विद्युत आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की। हालांकि नलकूपों के लिए विद्युत आपूर्ति देर शाम तक बंद रही। विभाग के उच्च अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में नुकसान का सर्वे कराकर एस्टीमेट तैयार कर विभाग को भेजा जाएगा।
एसडीओ गोपाल सिंह ने बताया कि देर रात आंधी के कारण 43 विद्युत खंभे व जोड़े पर रखे ट्रांसफार्मर टूट गए थे। इससे विद्युत विभाग को 25 लाख रुपये के लगभग क्षति पहुंची है। तीनों फीड़रों को कांधला विद्युत स्टेशन से जोड़कर वैकल्पिक विद्युत आपूर्ति की जा रही है। नलकूपों को आपूर्ति के लिए इंतजार करना पड़ेगा।र

कांधला के गांव भभीसा में विद्युत पोल को ठीक करता विद्युत कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें