फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: प्रधान, पूर्व प्रधान समेत दोनों पक्षों के 43 नामजद

Mon, 13 Jan 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना कोतवाली पुलिस ने पकडे गांव मंडावर में फायरिंग के आरोपी । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। ्रगांव मंडावर में दो पक्षों के बीच संघर्ष और फायरिंग की वारदात ग्राम प्रधान के पिछले साल हुए उप चुनाव और जमीनी विवाद की रंजिश में हुई थी। पुलिस ने इस प्रकरण में दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों दोनों पक्षों के 43 लोग नामजद और 20 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों में मौजूदा ग्राम प्रधान तनवीर और पूर्व प्रधान दिलशाद शामिल हैं।
गांव मंडावर में शनिवार दोपहर की करीब तीन बजे दो पक्षों में संघर्ष हुआ था। ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। इसमें एक पक्ष से सद्दाम व उसके पिता उमरा व चाचा इरफान और दूसरे पक्ष का रिहान घायल हुए थे। फायरिंग व संघर्ष के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए थे। यह घटना दोनों पक्षों के बीच ग्राम प्रधान के उपचुनाव और जमीनी विवाद की रंजिश के चलते होना बताया गया है। देर रात इस मामले में एक पक्ष से सद्दाम के भाई इमरान ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि ग्राम प्रधान के उपचुनाव और जमीनी विवाद में प्रधान तनवीर व रिहान आदि उनसे रंजिश रखते हैं। शनिवार दोपहर उसका भाई सद्दाम, पिता उमरा और चाचा इरफान मंडावर खान से घर पर खाना खाने के लिए आ रहे थे। जब वह रिहान के घर के पास पहुंचे तो घर में छिपकर बैठे प्रधान तनवीर, रिहान, कयूम पुत्र वाजिद, उस्मान पुत्र माजिद, उस्मान पुत्र इलियास, कयूम पुत्र माजिद, सादिक, फारूख, सुफियान, आवेश, सोनी, अहसान, इंतजार, भूरा, सरफराज, मुन्फैद, मारूफ, दिलशाद निवासी मंडावर और वसीम उर्फ तोतू निवासी तीतरवाड़ा तथा बिल्लू निवासी मंसूरा थाना झिंझाना तथा 8-10 अज्ञात लोगों ने लाठी डंडों, तमंचों और मस्कट से उनके भाई और पिता के पर हमला कर दिया। गोली लगने से उसका पिता उमरा, भाई सद्दाम और चाचा इरफान घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष की तरफ से तासमीन पुत्री वाजिद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उप चुनाव में अपनी हार और अगस्त 2024 में हुए झगड़े के कारण पूर्व प्रधान दिलशाद और उसके समर्थक रंजिश रखते हैं। शनिवार दोपहर उसका भाई रिहान अपने साथियों के साथ अपने घेर में बैठा था। इस दौरान सद्दाम, उमरा और इरफान आए तथा गाली गलौज करने लगे। उस समय कुछ लोगों ने बीच बचाव कर दिया। इससे कुछ ही देर बाद पूर्व प्रधान दिलशाद, उमरदीन उर्फ उमरा, सद्दाम, इरफान, फारूख, उमर, फरमान, सुलेमान, इमरान, नासिर, दानिश, डाबला, मेहताब, तासिम, दिलशाद पुत्र फ़रजू, जुल्फकार, सादिक, राशिद, वाजिद, मुम्तिताज, खुर्शीद, राहिल, गुलजार और 8-10 अज्ञात लोग लाठी डंडे, तमंचे और मस्कट लेकर आए और गाली गलौज, मारपीट करने के साथ ही फायरिंग की जिसमें उसका भाई रिहान घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें