चुनाव प्रेक्षक ने शामली में डेरा डाला
शामली। कैराना लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने नियुक्त पुलिस प्रेक्षक विनोद कुमार को शामली जनपद मुख्यालय पहुंच गए हैं। पुलिस प्रेक्षक विनोद कुमार चीनी मिल गेस्ट हाउस थानाभवन में ठहरने की व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रेक्षक का मोबाइल नंबर-7310797649 लैंड लाइन नंबर-01398-234734 है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि राजनैतिक दल व निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशियों द्वारा जन सामान्य द्वारा निर्वाचन संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या शिकायत के संबंध में प्रेक्षक से संपर्क किया जा सकता है।
प्रत्याशियों को चुनावी खर्च का ब्योरा का देना होगा
शामली। लोकसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को खर्च का ब्योरा देना पड़ेगा। कैराना लोकसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के लेखे का निरीक्षण व मिलान एक अप्रैल, पांच अप्रैल, 9 अप्रैल को होगा। चुनाव व्यय के नोडल अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि एक अप्रैल से लेकर पांच एवं नौ अप्रैल निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि कैराना लोकसभा सामान्य निर्वाचन के सभी प्रत्याशियों को निर्धारित तिथियों में लेखा का निरीक्षण और मिलान कराएंगे।