फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने चुनाव प्रचार सामग्री को हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका ने चुनाव प्रचार सामग्री को हटवाया
विज्ञापन

कांधला। नगर पालिका परिषद ने आदर्श आचार संहिता के चलते अभियान चलाकर मुख्य मार्गों और वार्डों से में लगी राजनैतिक दलों की प्रचार सामग्री को हटवाया।
बृहस्पतिवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजबली यादव के निर्देश पर पालिका कर्मचारियों ने लोक सभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के चलते अभियान चलाकर कस्बे के वार्डों के अलावा बस स्टैंड और मुख्य चौराहों पर लगाए राजनैतिक चुनाव प्रचार फ्लैक्स बोर्ड और पोस्टरों को हटवाया। पालिका ने शाम तक चलाए गए अभियान में प्रचार सामग्री को कब्जे में ले लिया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पालिका ने चुनाव आयोग के आदेश पर अभियान चलाते चुनाव प्रचार सामग्री को हटाने की कार्रवाई की है। अगर कोई व्यक्ति आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करता पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें