शामली। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का प्रदेश के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर लाइव प्रसारण सुना गया। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने की घोषणा के साथ साथ किशोरी बालिका योजना का शुभारंभ किया गया।
उन्होंने कहा कि इस योजना से न केवल प्रदेश की बालिकाओं को लाभ मिलेगा, बल्कि बालिकाओं के पोषण के लिए आवश्यक अनाजो के उत्पादन के लिये किसानो के स्वावलंबन में भी इजाफा होगा। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय दो हजार, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 1250 और सहायिका का 1000 रुपये मानदेय बढ़ाने की व्यवस्था की थी। बताया कि लंबे समय से चले आ रहे सम्मान जनक मानदेय की मांग को लेकर हमने इस बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 1500 रुपये, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 1250 रुपये और सहायिकाओं को 750 रुपये देने की घोषणा प्रदेश सरकार द्वारा की जाती है। लाइव प्रसारण में सुपोषण गाइड का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय, प्रमुख सचिव मोनिका गर्ग, निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार व पशुपालन विभाग व अन्य संबद्ध विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
युवा के मन की बात आज
शामली। शहर के मदर लेंड स्कूल में शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे युवा के मन की बात कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी लाइव प्रसारण करके युवा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति रहेंगे। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक अनुराग शर्मा द्वारा दी गई।