फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौका मिला तो सीमा पर जाकर लेंगे शहीदों का बदला 

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अमर उजाला के अपराजिता अभियान के अंतर्गत शहर की विदयुल एकेडमी में आयोजित आत्ममंथन कार्यशाला में आई छात्राओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए देश की सीमा पर जाने की इच्छा जताई। कहा कि देश की बेटियां किसी मायने में कमजोर नहीं है। मौका मिला तो वह भी सीमा पर जाकर दुश्मन के छक्के छुड़ा सकती हैं।
विज्ञापन


हमारे देश की सीमा के हालात देखकर लगता है कि सरकार को बड़े फैसले लेने होंगे। यदि उसे मौका मिला तो वो भी सीमा पर जाकर दुश्मनों से लड़ने में पीछे नही हटेगी। - सादमानी। 

हमारी सेना दुनिया की सबसे मजबूत सेना है। दुश्मनों ने कायरता से पीछे से वार किया है। सामने से वार करते तो उन्हें पता चलता। ऐसे दुश्मनों को ऐसा सबक सिखाना चाहिए कि उनकी सात नस्लें याद रखे। - गुलशाना।
विज्ञापन


अच्छा इंसान बनने के साथ ही हमें अपने वतन के लिए भी बहुत कुछ करना चाहिए। हमारे देश के वीर जवान पुलवामा में शहीद हुए हैं। मन करता है कि सीमा पर जाकर दुश्मनों को सबक सिखा दूं। - उजमा मलिक।

आतंकवादियों ने हमारों जांबाजों की पीठ पर वार किया है। ये कायरों की निशानी है। ऐसे कायरों को इतना सख्त सबक सिखाना चाहिए की उनकी आने वाली सात पीढी भी याद रखे-गुलिस्ता

दुश्मनों ने हमारे फौजी भाईयों को मारा है। हम उनसे बदला लेना चाहती हैं। मौका मिला तो पीछे नहीं हटेंगी। - नगमा।

हमारी कुछ बहनें भी सेना में हैं। मै भी सेना में जाकर देश की सेवा करना चाहती हूं। मौका मिला तो पीछे नहीं हटूंगी। - रेशमा।

सरकार को पाकिस्तान व आतंकवाद के विरुद्ध सख्त कदम उठाने चाहिए। दुश्मनों ने पीठ पीछे से हमला किया हैं। हमारी सरकार सामने से वार करें और ऐसा सबक सिखाए की उनकी आने वाली नस्लें भी याद रखें। -ममता।
विज्ञापन


आतंकवादियों की कायरतापूर्ण हरकत ने पूरे देश को झकझोर दिया है। हमारे सैनिक भाई उन्हें उनके अंजाम तक पहुंचाएंगे। - ज्योति गोयल।

मैं भी अपने जवान भाईयों की तरह ही सेना में जाकर दुश्मनों से लड़ना चाहती हूं। मौका मिला तो छोडूंगी नहीं। -रश्मि।

मैं नहीं मानती नारी कमजोर होती है। मुझे मौका मिला तो देश की सीमा पर जाकर अपने शहीद भाईयों का बदला लूूंगी। -शालू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें