शामली। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में हिंदू कन्या इंटर कालेज में हाईस्कूल का गलत प्रश्नपत्र वितरण का मामला गूंजा। डीएम अखिलेश कुमार ने परीक्षा के कक्ष निरीक्षकों की जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों का निस्तारण न करने वाले अफसरों को दंडित किया जाएगा।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस आने वाली शिकायतों का निस्तारण प्राथमिक स्तर पर किया जाए। समयबद्ध शिकायतों के निस्तारण न करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत करने वाले पीड़ित को समुचित संरक्षण दिया जाए। ऐसी शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई कर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाए। इस मौके पर हिंदू कन्या इंटर कालेज की कक्षा-10 की छात्राएं ईशा, दिव्यांशी, पूजा रानी, पूजा कश्यप ने डीएम को भेजी शिकायत में कहा कि 16 फरवरी को प्रथम पाली में गणित विषय का पेपर था। कक्ष निरीक्षक के द्वारा गलत पेपर वितरित किया गया। कक्ष निरीक्षक के द्वारा छात्राओं को जबरदस्ती प्रारंभिक गणित का पेपर दिया गया।
डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि कक्ष निरीक्षक की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही जांच रिपोर्ट तलब की। शादीन निवासी सिक्का द्वारा शिकायत की गई कि डीलर द्वारा राशन नहीं जाने की शिकायत की। एसपी अजय कुमार, सीडीओ विवेक त्रिपाठी, सीएमओ संजय भटनागर, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, तहसीलदार अभय राज पांडे, उप कृषि निदेशक शिव कुमार केसरी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश कुमार, डीपीआरओ अरुण अत्री, डीडीओ बलराम कुमार, बीएसए गीता रानी मौजूद रहे।