फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएमसी बिल के विरोध में आईएमए ने मनाया काला दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शामली के चिकित्सकों ने एनएमसी और अन्य बिलों के विरोध में काला दिवस मनाया। चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर चिकित्सीय कार्य किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आईएमए के देशव्यापी आह्वान पर शामली में चिकित्सकों ने काला दिवस मनाया। इसे लेकर आईएमए के चिकित्सकों की बैठक हुई। इसमें चिकित्सकों ने एनएमसी बिल 2017, आईएमसी एमेंडमेंट बिल 2018 और कंज्यूमर प्रोटेक्शन बिल 2018 को अलोकतांत्रिक और गरीब विरोधी बताया। चिकित्सकों ने कहा कि इन बिलों के लागू होने से अस्पताल और क्लीनिक चलाना मुश्किल हो जाएगा। चिकित्सकों की फीस और अस्पतालों का खर्चा बढ़ जाएगा, जो गरीब लोगों की पहुंच से दूर होगा। उन्होंने इन बिलों को कारपोरेट कल्चर को समर्थन देने वाला बिल बताते हुए इसका जोरदार विरोध किया। बैठक में आईएमए अध्यक्ष डाक्टर पंकज गर्ग, सचिव डाक्टर शिखर गुप्ता, डाक्टर पीके गोयल, डाक्टर अर्जुन बोहरा, डाक्टर आरपी सिंह, डाक्टर रणदेव तोमर, डाक्टर कुशलपाल देशवाल, डाक्टर महबूब अली खां, डाक्टर वेदभानू मलिक और डाक्टर नगेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें