फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने गौशाला और सीएचसी का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। डीएम अखिलेश सिंह ने गोशाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। गोशाला में गोवंश के रखरखाव और उनके खाने-पीने सहित सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला समिति के पदाधिकारियों से नगर में घूमने वाले गोवंश को गोशाला में रखने के निर्देश दिए। इस पर समिति पदाधिकारियों ने गोशाला में गोवंश की संख्या पहले ही अधिक होना बताते हुए असमर्थता जताई। गोशाला में व्यवस्थाओं और अधिक सुधार के लिए प्रशासन से सहयोग की मांग की। डीएम ने प्रशासन स्तर से गोशाला समिति को हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान श्रीकांत जैन, तरुण कंसल, जितेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। इसके बाद डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लैब, ओटी रूम, इमरजेंसी रूम, स्टाक रूम सहित सभी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कुछ खामियां मिलने पर स्वास्थ्य कर्मियों को सुधार करने की चेतावनी दी। इस अवसर पर एसडीएम डाक्टर अमित पाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें